अगुवानी गंगा घाट पर गंगा स्नान कर माघी पूर्णिमा मेला देखने पहुंचे लाखों श्रद्धालुगण

IMG 20220217 WA0038
IMG 20220217 WA0014 1
महिलाएं अपने बच्चों के लिए खिलौने की खरीददारी करने में मग्न

माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा नदी के अगुवानी गंगा घाट के तट पर बुधवार को दूर – दूर से आए हुए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया। गंगा स्नान को लेकर मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था गंगा घाट पर पहुंचने प्रारंभ हो गए थे और यह सिलसिला बुधवार की दोपहर तक चलता रहा। वहीं भीड़ के कारण दिनभर अगवानी – नारायणपुर जीएन बांध एवं अगवानी महेशखुंट मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्याएं अधिक और वाहन कम होने के कारण वाहन चालकों द्वारा निर्धारित किराए से कहीं ज्यादा किराया श्रद्धालुओं से वसुली करते रहें।

IMG 20220217 WA0026
गंगा तट पर भक्ति भाव में लीन श्रद्धालु
IMG 20220217 WA0037
श्रद्धालुओं द्वारा पुजा पाठ करने के दौरान की तस्वीरें

वहीं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर प्रशासन के द्वारा अगवानी बस स्टैंड से लेकर गंगा घाट तक सुरक्षा की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त देखा गया। वही कदम कदम पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती दिखी। साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारियों जैसे एसडीओ अमन कुमार सुमन, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ अंशु प्रसुन, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल आदि पुलिस दल बल अपनी तरफ से मेला व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए दिखें।

IMG 20220217 WA0021
हमारा परबत्ता वाट्सएप ग्रुप के बैनर तले चिन्टु आर्या श्रद्धालुओं को नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध कराते हुए
IMG 20220217 WA0015
घरेलू कार्य में आने वाले बर्तनों की खरीददारी करते महिलाएं

इसके अलावा गंगा घाट पर एस.डी.आर.एफ की टीम की तैनाती के साथ ही साथ सुरक्षा के मद्देनजर अगवानी बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था । जबकि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाट पर कपड़े बदलने हेतु चेंजिंग रूम तथा सहायता केंद्र भी बनाया गया था। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बताया जाता कि इस वर्ष करीबन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अगवानी घाट पर स्नान कर अपनी प्रशन्नता जाहिर किया।

IMG 20220217 WA0026 1
माघी पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुगण भक्ति में लीन
IMG 20220217 WA0031
महिलाएं मनिहारी और पुजा पाठ के सामानों की खरीददारी करते हुए

गंगा स्नान के बाद अधिकांश श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार घाट पर ही दही – चुरा का भी बढ़ चढ़कर आनंद लिया । जिसको लेकर धार्मिक पारंपरिक तरीके से तैयारी के साथ आए हुए तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर जमकर फोटोबाजी भी किया। वही अगुवानी गंगा घाट पर लगे मेले में आए लोगों ने चार्ट, पकौड़े, जलेबी, भुंजा,समौसा आदि खाद्य समानों का जमकर खरीदारी कर मेला का भरपूर आनंद उठाया। साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा मेला में अधिकांशतः बच्चों के खिलौने और मनिहारी के सामानों की खरीददारी की गई। दूसरी तरफ अखाड़ा में जुटे पहलवानों के प्रदर्शन पर भी लोगों की निगाहें डटी रही।

IMG 20220217 WA0039
मेला देखने आए श्रद्धालुगण गंगा तट पर दही चुड़ा का आनंद लेते हुए

वहीं मेला में दर्जनों लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। साथ ही साथ लोगों ने अपने अपने तरीके से पूजा-अर्चना भी किया कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में छागर भी चढ़ाया। उधर घाट पर दिनभर अखंड रामध्वनी की गुंज से वातावरण भक्तिमय बनी रही और गंगा नदी किनारे की मिट्टी और गंगा जल को भी अपने साथ लेकर जाते दिखे। जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगाजल का विशेष पवित्र माना जाता है, जिसका उपयोग पूजा में किया जाता है।

IMG 20220217 WA0016
मीना बाजार में महिलाएं मनिहारी के सामानों की जमकर खरीददारी करते हुए
IMG 20220217 WA0029
माघी पूर्णिमा मेला को शांति रुप से संपन्न कराने की विचार विमर्श करते प्रशासनिक अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *