इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं को किया गया सम्मानित

IMG 20220321 WA0023
IMG 20220321 WA0016

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया पंचायत अंतर्गत कुल्हड़िया गांव स्थित इन्नोवेटिव इंस्टीट्यूट नामक शिक्षण संस्थान में सोमवार को “शिक्षा संवाद एवं सम्मान समारोह” कार्यक्रम आयोजित कर इंटर की परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थीयों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन का कार्य किया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रियांशु कुमार को 390 अंक, काजल कुमारी को 390 अंक, आशीष कुमार को 377 अंक, मोनिका कुमारी को 373 अंक और सुलेखा कुमारी को 357 अंक प्राप्त करने को लेकर सम्मानित किया गया। जिसको लेकर मौजूद छात्र छात्राओं ने इस आयोजन को लेकर काफी प्रसन्नता जाहिर किया।

IMG 20220321 WA0018
IMG 20220309 WA0010 18
IMG 20220321 WA0020

वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जे.एन.यू दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर सुबोध नारायण (S.N) मालाकार ने बताया बच्चों को सम्मानित करने के तत्पश्चात अपने संबोधन में कहा कि भुगोल की दुनिया में हर एक भाषाओं का मिश्रण है। इससे पृथ्वी के ऊपरी स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों जैसे पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, वन आदि का भी ज्ञान होता है। भूगोल का मतलब भू + गोल, भू का अर्थ पृथ्वी और गोल का अर्थ गोलाकार स्वरूप। अंग्रेजी में इसे जियोग्राफी कहते हैं । जो दो यूनानी शब्दों जियो (पृथ्वी) और ग्राफी (वर्णन करना) से मिलकर बना हैं। भूगोल का शाब्दिक अर्थ, जो पृथ्वी का संपूर्ण वर्णन करें। साथ ही साथ मौजूद छात्र छात्राओं को उनके सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं वाद भी दिए और उनके आगे की पढ़ाई और उनकी लक्ष्य की सफलता पर विचार विमर्श करते हुए उन्हें कई अन्य बिंदुओं पर भी अपनी बातों को रखे।

IMG 20220321 WA0015
IMG 20220107 WA0015
IMG 20220321 WA0017

वहीं मौजूद के.एम.डी कॉलेज के प्रोफेसर मुजाहिद उल इस्लाम ने बताया कि जीवन का मुख्य उद्देश्य सिर्फ शिक्षा ग्रहण करना नहीं बल्कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार पर भी ध्यान केंद्रित करना और संस्कार से जुड़ी समाज सेवा और मात्रृ पितृ सेवा भी अत्यंत आवश्यक है। खासकर बचपन से लेकर अब तक में आपके जीवन को सवारने में शिक्षकों का भी मुख्य भूमिका होती है। अतः भविष्य में भी वर्तमान के जैसा अपने शिक्षकों का सम्मान, मान, आदर करना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में आपके लाख सफलता के बावजूद भी यदि मां पिता और गुरुओं का आशीर्वाद ना मिले तो आपकी वह सफलता भी असफलता जैसी महसूस होती है। इसीलिए हमेशा अनुशासन का पालन कर अपनों से बड़ों का मान आदर और सम्मान करते रहना चाहिए। अंततः आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और गांव, समाज, जिला, राज्य और देश का नाम रौशन करते रहे।

IMG 20220321 WA0019
IMG 20220321 WA0021

वहीं जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा पर विकास आज के मायने में खास तौर पर जरूरी हैं। जिसको लेकर हम सबों के द्वारा कड़ी मेहनत की अनवरत आवश्यकता है ।साथ ही साथ उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण कर सही चरित्र का निर्माण कर विकास की ओर दिन-ब-दिन अपनी कदम बढ़ते रखने की आवश्यकता है। अपने अधिकार अपनी मेहनत और अपनी सूझबूझ के बदौलत ही हासिल कर सकते हैं । इसके लिए शिक्षकों द्वारा बताए गए बातों का लगातार अध्ययन करते रहनी चाहिए। अंततः औरों की कड़वी और बेफिजूल की बात छोड़, औरों की कमियां को नजर अंदाज कर खुद की कमियां बुराइयों को ढूंढ उसे दूर कर खुद को अच्छे संस्कारवान, अच्छे विचारवान और मेहनती बन अपने भविष्य की ओर अनवरत प्रयास जारी रखने की आवश्यकता हैं। ना कि औरों की बुराइयों को देख समय की बर्बादी करना खुद की सुधार में ही अपने गांव, जिला, राज्य और देश की सुधार और बदलाव निहित है।

IMG 20220321 WA0022 1
IMG 20220321 WA0013
IMG 20220321 WA0023 1

वही मौजूद ए.आई.एस.एफ के जिला सह सचिव सह क्रांतिकारी युवा नेता प्रशांत सुमन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज में हो रहे अन्याय और कुरीतियों पर भी हम लोगों को ध्यान में रख समाज सेवा में भी रुचि रख निस्वार्थ रूप से कार्य करने में भी अपनी दिलचस्पी प्रारंभ कर देनी चाहिए। क्योंकि शिक्षा मात्र से आपकी और आपके घर की दो वक्त की रोटी हीं सिर्फ दे सकती है। लेकिन अच्छे समाज के लिए निर्माण के लिए बुजुर्गों को छोड़ खुद को समाज से प्रेम कर, देश से प्रेम कर अपने क्षेत्र में हो रहे अन्यायों और कुरीतियों पर भी अपनी आवाज बुलंद कर समाज के हित को लेकर बुलंद आवाज में बेबस मजबूर लोगों की शक्तियां बनने पर पर भी अपनी अहम भूमिका देना हीं अच्छे भारत माता के लाल, बिहार के लाल, एक अच्छे मां के लाल कहे जाओगे।

IMG 20220321 WA0024
IMG 20220321 WA0025

अंततः वहीं मौजूद शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ कुमार ने भी मौजूद सभी बच्चों के अधिकतम मार्च को लेकर बधाइयां एवं भविष्य में भी अपने लक्ष्य पर कामयाबी की शुभकामनाएं दीया। साथी साथ बच्चों के उत्साहवर्धन को लेकर बताया कि आप कभी भी अपने आप को किसी से कमजोर मत आका कीजिए क्योंकि हर कोई अपने आप को यदि मन में ठान ले तो वह तो उसे महान बनाने से कोई नहीं रोक सकता । अर्थात आप हर कोई महान है। हर किसी को अपने लक्ष्य को लेकर अनवरत मेहनत करना चाहिए क्या पता कब ईश्वर के द्वारा फरिश्ते बन सहयोग मिल जाए और इस दुनिया में आपकी चेहरे और हाथों के द्वारा चमत्कार हो जाए। यह कहना मुश्किल हैं, इसलिए हमेशा समय का सदुपयोग करते हुए अनवरत मेहनत करना चाहिए।

IMG 20220321 WA0011
IMG 20220321 WA0012

मौके पर ए.आई.एस.एफ के जिला उपाध्यक्ष सबीना खातुन, अंचल अध्यक्ष बिट्टू कुमार, सुमन कुमार, गुरूदेव पंडित, प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार, समेत शिक्षक कुंदन राज, निर्देशक शानू आनंद, रामचरित्र सर, धनंजय सर, अमन सर, सौरव सर, प्रदीप सर, सोनू सर समेत दर्जनों शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।

IMG 20220321 WA0026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *