शुक्रवार को बिहपुर सीएचसी में 32 लोगों की आरटीपीसीआर एवं एंटीजन कीट से 53 लोगों की कोरोना जांच हुई। वही बीसीएम शमशाद आलम ने बताया की दस लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
जिसमें वार्ड no 4 के अमरपुर के 31 वर्षीय युवा को हुआ है, वार्ड 5 के बभनगामा से 44 वर्षीय पुरुष, बिहपुर के वार्ड 7 से 35 वर्षीय पुरुष, सुरहा से 42 वर्षीय पुरूष और 8 वर्ष के बच्चे , वार्ड no 5 सोनवर्षा के 25 वर्षीय महिला, हरियो से 36 वर्षीय महीला, थाना बिहपुर के वार्ड 12 से 62 वर्षीय महिला और बिहपुर PHC के एक 27 वर्षीय गार्ड को करोना पॉजिटिव हुआ है।।
सभी कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं।