भागलपुर

शिक्षा मंत्री के खिलाफ केस दर्ज ।।

शिक्षा मंत्री के खिलाफ केस दर्ज ।।

नवगछिया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नवगछिया के द्वारा व्यवहार न्यायालय नवगछिया में बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव पर रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बजरंग दल जिला संयोजक प्रह्लाद कुमार ने अपने साथियों संग अधिवक्ता अजीत कुमार के पास जाकर नालसी केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री का यह बयान बहुत ही निंदनीय है। रामचरितमानस हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है। जिसके खिलाफ एक भी गलत शब्द हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षा मंत्री को अभी शिक्षा लेने की अत्यंत आवश्यकता है।

रामचरितमानस और राम के व्याख्या को समझने के लिए उन्हें रामचरितमानस सही से पढ़ने की आवश्यकता है। राम सभी के आराध्य है इन को समझना चाहिए, हम सभी केस के माध्यम से मंत्री को सूचित करना चाहते हैं कि यह अपने गलत बयान से माफी मांगे नहीं तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूरे प्रदेश भर में कानूनी कारवाई कराएगा। वहीं उपस्थित प्रिंस गुप्ता ने कहा कि लगता है मंत्री जी फेक डिग्री लेकर प्रोफ़ेसर बने फिर रहे है, उन्हें तुलसीदास जी के रामचरितमानस को पुनः ठीक पढ़ने की आवश्यकता है, मंत्री जी एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। हिंदू समाज सहिष्णु है, अगर यही बयान मंत्री जी किसी और वर्ग पर देते आज मंत्री जी घर से बाहर नहीं निकल पाते, हम इनपर कार्रवाई करने की मांग करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button