खगड़िया

परबत्ता बाजार में चली घंटो मास्क और वाहन चेकिंग अभियान और कटी हज्जारों की चलाने ।। InquilabIndia

परबत्ता बाजार में चली घंटो मास्क और वाहन चेकिंग अभियान और कटी हज्जारों की चलाने

श्रवण आकाश खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता बाजार में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के आदेशानुसार परबत्ता थाना के द्वारा आज परबत्ता बाजार के विभिन्न जगहों पर घंटों समय तक सघन मास्क चेकिंग और वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई। जिसके कारण पुरे परबत्ता बाजार में आने जाने वाले मुसाफिर, दुकानों और अस्पताल में खलबली सी मची रही। वहीं परबत्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि विश्व महामारी कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले हमारे क्षेत्र में बिहार सरकार के गाइडलाइन की बखुबी से पालन करना हमारी कर्तव्य है और मैं अपने इस कर्तव्य के लिए यथासंभव कोशिशें व चेकिंग अनवरत जारी रखुंगा। तत्पश्चात चेकिंग में मौजूद पुलिस सब इंसपेक्टर जय प्रकाश यादव ने बताया कि सघन चेकिंग में कुल 109 ब्यक्तियों से 5450 रुपये और वाहन चेकिंग में 2500 रुपये की कुल चलान काटी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button