भागलपुर में तूफान-बारिश से फसल तबाह, मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग

IMG 20260322 WA0026

भागलपुर जिले में 20 मार्च 2026 को आए तेज तूफान और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस प्राकृतिक आपदा में गेहूँ, मकई के साथ-साथ आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में खड़ी फसल गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो गई, जबकि फलदार पेड़ों को भी गंभीर क्षति पहुंची है।

fb img 17741911185713655197386543365392


इसको लेकर स्वतंत्र पत्रकार रौशन सनगही ने मुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर किसानों के लिए राहत की मांग की है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि फसल बर्बादी के कारण किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और आजीविका पर भी खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराया जाए और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके।


स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *