उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले जिला परिषद सदस्य गौरव राय, क्षेत्रीय विकास से जुड़ी मांगों का सौंपा ज्ञापन

1775231910355

भागलपुर । बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से जिला परिषद सदस्य खरीक गौरव राय ने मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने खरीक प्रखंड की शैक्षणिक, आधारभूत संरचना एवं औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

खरीक क्षेत्र का विकास

Support free journalism
 Support free journalism


ज्ञापन में खरीक में डिग्री कॉलेज की स्थापना इंटरस्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय, तुलसीपुर यमुनिया परिसर में करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त लोकमानपुर से सिंहकुंड गांव तक सड़क निर्माण, चोरहर से श्रीपुर तक कोशी नदी पर बने जमींदारी बांध के जीर्णोद्धार एवं उच्चीकरण तथा खरीक प्रखंड में केला एवं मक्का आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग शामिल है।
गौरव राय ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में शिक्षा, आवागमन, बाढ़ सुरक्षा एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

School banner with contact information


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *