बिहार

बॉयफ्रेंड संग भागी लड़की, भाई ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का अन्तिम संस्कार कर दिया है। घटना पूर्णिया की है। पूर्णिया में एक लड़की मार्कशीट लेने की बात कहकर घर से निकली और फिर कॉलेज से बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। कुछ रोज बाद लड़की ने घर वालों को कॉल किया और प्रेमी संग ही जीने और मरने की बात कह डाली। इससे गुस्साए भाई ने अपनी बहन की कुश की अर्थी सजाई। तीन दोस्तों की मदद से अर्थी को पूरे गांव में घुमाया। हिन्दू रीति-रिवाज से बहन की अर्थी को लेकर श्मशान तक गया और फिर दाह संस्कार भी किया।

बॉयफ्रेंड संग जीने और मरने की बात बताई

दरअसल, बीते 27 जून को प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। जब प्रियंका घर नहीं लौटी तो घरवालों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की तो प्रियंका के लव अफेयर की बात मालूम हुई। जिसके बाद लड़की के भाई प्रशांत कुमार सिंह ने नगर थाने में चम्पानगर बाजार में रहने वाले मनोज कामती के बेटे नीरज कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। कुछ दिन बाद लड़की ने खुद घर वालों को कॉल किया और बॉयफ्रेंड प्रशांत के संग ही आगे भी जीने और मरने की बात बताई।

बहन की वजह से समाज में सर झुक गया

भाई प्रशांत सिंह ने बताया कि बहन को घर में लाड़-प्यार से पाला-पोसा। वह ऐसा करेगी सपने में भी नहीं सोचा था। मेरी बहन ने जो किया उससे समाज में पिता जी की साख गिरी है। बहन की वजह से आज सबको सर झुकाकर गांव से लेकर बाजार तक चलना पड़ता है। जिससे प्रियंका की शादी तय ही लड़केवालों ने भी उन्हें और उनके पिता जी को खूब खरी खोटी सुनाई। इन सब के बाद अब प्रियंका उनके लिए मर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button