जयपुर में आईपीएल के चार मुकाबले, दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी

FB IMG 1774573208354

जयपुर। Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) ने आईपीएल-2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार पिंक सिटी जयपुर में चार लीग मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच शहर के Sawai Mansingh Stadium में आयोजित होंगे।


बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 20 मैच खेले गए थे, जबकि दूसरे चरण में 50 मुकाबले होंगे। इस प्रकार पूरे सत्र में कुल 74 लीग मैच ही आयोजित किए जाएंगे। पूर्व में मैचों की संख्या बढ़ाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लीग चरण में 74 मुकाबले ही रहेंगे।
राजस्थान रॉयल्स के सभी घरेलू मैच जयपुर में
Rajasthan Royals दूसरे चरण में अपने सभी घरेलू मुकाबले जयपुर में खेलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
25 अप्रैल : बनाम Sunrisers Hyderabad
1 मई : बनाम Delhi Capitals
9 मई : बनाम Gujarat Titans
19 मई : बनाम Lucknow Super Giants
सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होंगे।
दो समूहों में बंटी टीमें
आईपीएल-2026 में 10 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम अपने समूह की टीमों के विरुद्ध दो-दो मैच खेलेगी, जबकि दूसरे समूह की टीमों से एक-एक मुकाबला होगा। इस प्रारूप के तहत लीग चरण में मुकाबलों के रोमांचक रहने की उम्मीद है।

img 20251223 wa00325294123642937209594


आठ दिन डबल हेडर मुकाबले
दूसरे चरण में कुल आठ डबल हेडर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एक मैच दोपहर तथा दूसरा शाम को खेला जाएगा। विभिन्न टीमों को दोपहर के मुकाबले भी खेलने होंगे।
जयपुर में चार मुकाबलों के आयोजन से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सवाई मानसिंह स्टेडियम एक बार फिर आईपीएल की मेजबानी को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *