खगड़िया

महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन

श्रवण आकाश, स्टेट हेड रिपोर्ट, बिहार

खगड़िया जिला के परबत्ता बाजार में शनिवार दोपहर पुनः भारत सरकार और बिहार सरकार के ऊपर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया, जहाँ पुरे परबत्ता बाजार पुनः कुछ घंटो के लिए जिन्दाबाद और मुर्दाबाद से गुंजायमान हो गया, खास कर परबत्ता गैस एजेंसी के सामने प्रखंड कांग्रेस कमेटी परबत्ता द्वारा डीजल,पेट्रोल व रसोई गैस आदि के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि व महंगाई को लेकर भारत सरकार सह बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी कर आक्रोश जताया, जिसमें भुतपूर्व विधायक रामचंद्र मिश्रा के सुपुत्र शंभुशरण मिश्रा ने बताया कि जब से बिहार हीं नहीं देश में भाजपा की सरकार आई है तब से महंगाई चरम सीमा पर है, जिसका मैं घोर विरोध करता हूँ। वहीं मौजूद कांग्रेसी अध्यक्ष प्रभाकर यादव ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि सरकार ने पहले घर – घर गैस सिलेंडर पहुंचा गरीबों को सिलेंडर पर खाना बनाने का आदत लगा हर महीना गैस की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है। जिसके कारण कई गरीबों के घरों में गैस का खाली सिलिंडर छज्जे पर अपनी जगह बना लिया है। तत्पश्चात जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक मनोज मिश्रा ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी ब्यक्त करते हुए कहा कि यदि देशवासियों को खुशहाल जीवन जीना है तो इसके लिए एक ही उपाय है कि भाजपा का पतन और कांग्रेस का चयन, अंततः कांग्रेसी युवा नेता राजा गुप्ता ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, जिसमें मोदी सरकार हाय हाय, भाजपा नेता होश में आओ, गैस डीजल पेट्रोल के दाम घटाओ, नरेंद्र मोदी हाय हाय, नरेंद्र मोदी होश में आओ, आदि भापजा विरोधी नारे से कुछ घंटे परबत्ता बाजार को गुंजायमान कर दिया। मौके पर कांग्रेसी नेता पवन यादव, ललित, अभिषेक, नवनीत, सचिन गुप्ता, गोलु, मनखुश, राजकुमार, प्रिंस प्रवीण, चुलबुल पांडे, गीता देवी समेत दर्जनों कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button