नवगछिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 दिन के नवजात की हत्या, दंपति गिरफ्तार

Screenshot 20260319 071128 OKEN Scanner 1

नवगछिया | पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज 15 दिन के नवजात शिशु की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को वादिनी के फर्दबयान के आधार पर यह खुलासा हुआ कि पूर्व के पारिवारिक विवाद को लेकर पड़ोसी जयहिंद उर्फ जयहिन्द पासवान ने घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खरीक थाना में कांड संख्या 69/26 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी जयहिन्द पासवान और उसकी पत्नी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गणेशपुर गांव के निवासी हैं और उनसे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती आपराधिक मानसिकता और पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *