बिहपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-तेजस्वी का फूंका पुतला

IMG 20250831 WA0010 scaled

बिहपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-तेजस्वी का फूंका पुतला, पीएम मोदी की स्व. मां के अपमान पर जताया आक्रोश

बिहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने के प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को बिहपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन गोलंबर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहपुर के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने किया, जबकि संचालन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल कुमारी ने संभाला।

img 20250831 wa0006887446998672284155

इस मौके पर बेहलर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कार्यक्रम प्रभारी मनोज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तथाकथित “वोटर गुमराह यात्रा” ने राजनीति की सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। उनके मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्व. मां के लिए जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह पूरे 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। यह विपक्ष की हताशा और राजनीतिक गिरावट का चरम है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार भी माफी मांग लें, तब भी बिहार की जनता इस कलंक को नहीं भूलेगी।

पुतला दहन के बाद एनडीए कार्यालय से बिहपुर बाजार तक बांह पर काली पट्टी बांध कर मौन आक्रोश मार्च भी निकाला गया।

कार्यक्रम में प्रो. गौतम, दिनेश यादव, इ. कुमार गौरव, रूपेश रूप, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश शर्मा नागर, दिलीप सिंह, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो सहित बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंड से आई बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *