बिहपुर बाजार में भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

IMG 20260325 WA0076 scaled

भागलपुर। बुधवार को बिहपुर बाजार में भारतीय जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक औषधि नियंत्रक भागलपुर चंद्रकांत झा, महंत नवलकिशोर दास, प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, जिप सदस्य मोईन राईन एवं पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सहायक औषधि नियंत्रक चंद्रकांत झा ने कहा कि केंद्र के माध्यम से आम लोगों को बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होंगी।

img 20251223 wa00325294123642937209594
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को सस्ती और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराना है।


प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी तथा सभी वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
केंद्र की संचालिका भावना कुमारी ने बताया कि यहां 1450 से अधिक प्रकार की दवाएं, 240 से अधिक सर्जिकल उपकरण तथा विभिन्न प्रकार के पोषक एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उत्पाद उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में विवेकानंद चौधरी द्वारा अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। मौके पर मु. फकरूद्दीन, अजय उर्फ लाली कुंवर, चंदन भारद्वाज, मुकुल चौधरी, राजेश कुमार, चंद्रकांत चौधरी, सुवाष सिंह, लक्ष्मण चौधरी, राजू प्रसाद सिंह, प्रिंस चौधरी एवं शंकर रजक सहित अन्य लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *