बिहपुर, रविवार — प्रदेश राजद नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहपुर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खादी भंडार के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में किशोर कुमार सिंह यादव को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी प्रखंड चुनाव प्रभारी अमरेंद्र सिंह निषाद और सह प्रभारी अशोक दास ने की। अध्यक्ष पद के लिए श्री यादव के नाम का प्रस्ताव महमूद गजनवी ने रखा, जिसका समर्थन मु. रियाज ने किया। उपस्थित सभी पंचायत अध्यक्षों, डेलीगेट्स और कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से प्रस्ताव को पारित किया। इसके बाद प्रखंड चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी ने औपचारिक रूप से किशोर कुमार सिंह यादव के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
इस अवसर पर राजद नेता अवनीश कुमार, जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद, पंचायत अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, नीरज कुमार, मनोज साह, हारूण, रियाज अंसारी, मनोज यादव, किशोर मंडल, मु. पुतुल, महेश कुमार सिंह, सरोज, राजेंद्र, देवेंद्र और नंदलाल महतो सहित अन्य नेताओं ने श्री यादव को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
अपने निर्वाचन के बाद किशोर कुमार सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए भरोसे व स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया।
इस मौके पर दिनेश यादव, पंकज चौधरी, सौरभ कुमार सावर्ण, लालू अभिषेक, लालू यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।

