नाबालिग अपहरणकर्ता गिरफ्तार, लापता युवक बरामद – शराबबंदी में चार गिरफ्तार

Depositphotos 21800417 XL scaled 1

पुलिस जिला नवगछिया में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं लापता युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा शराबबंदी कानून के तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार
रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। 10 जुलाई 2025 को पीड़िता की मां ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सरफराज अली ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 162/25 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
जांच के क्रम में 9 मार्च 2026 को पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी सरफराज अली (पिता- स्व. अनवर अली), निवासी मुरली, थाना रंगरा, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


लापता युवक को पुलिस ने किया बरामद
गोपालपुर थाना क्षेत्र में 8 मार्च 2026 को एक महिला ने आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र 6 मार्च को नवगछिया बाजार गया था और वापस नहीं लौटा। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 83/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 मार्च 2026 को लापता युवक को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
शराबबंदी कानून में चार गिरफ्तार
ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 20/26 में इन्द्रदेव सिंह (पिता- चलित्र सिंह), निवासी अंझरी, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
वहीं कांड संख्या 21/26 में बिरबल कुमार (पिता- रजु मंडल), निवासी मुरली चौक, थाना उदाकिशुनगंज, जिला मधेपुरा, गुड्डू कुमार (पिता- विलाश मंडल) और रूपेश कुमार (पिता- शिवचरण मंडल), निवासी रामसागर केलावाड़ी, थाना चौसा, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *