क्रांतिकारी युवा प्रशांत सुमन की बिगड़ी स्वास्थ्य, साथियों के बीच मची खलबली ।। Inquilabindia

बेगूसराय में बेहतर इलाज के बदौलत स्वस्थ हो लौटे घर

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से इस वक्त एक दुखद समाचार प्राप्त हो रहीं हैं। जहां ए आई एस एफ के जिला सह सचिव प्रशांत सुमन की बिगड़ी स्वास्थ्य। घटना शुक्रवार संध्या की है, जहां रोज की तरह क्षेत्र भ्रमण के बाद घर पहुंचते हीं अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में स्वजनों और साथियों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने यथासंभव प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। जिसके बाद उनकी इलाज उनके स्वजनों और दोस्तों की आपसी सहमति से बेगुसराय के शांति केयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद डाक्टर सुमित कुमार बर्मा के द्वारा बेहतर इलाज की गई। वहीं इलाज के दौरान सहयोग खातिर उनकी माता शकुन्तला कुमारी, युवा साथी समदर्शी कुमार,बिट्टू मिश्रा, सबीना खातून व अन्य सहयोगी मौजूद दिखें।


वहीं शुक्रवार पुरी रात डाक्टर सुमित कुमार बर्मा और मौजूद उनकी माता सह साथियों की तत्परता के बदौलत शनिवार सुबह स्थिति में सुधार आई और अंततः शनिवार दोपहर बाद वहां से डिस्चार्ज हो वापिस खगड़िया की ओर निकले। लेकिन बेगूसराय के कुछ साथियों के निवेदन व कथनानुसार शनिवार पार्टी आफिस बेगुसराय में रात्रि विश्राम और अपने साथियों की मुलाकात के पश्चात रविवार प्रातः खगड़िया पार्टी आफिस हों दोपहर बाद अपने आवास पर पहुंचे।


वहीं उनकी माता शकुन्तला कुमारी, साथी बिट्टू मिश्रा, सबीना खातून, समदर्शी आदि ने बताया कि शुक्रवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हलचली माहौल बन बैठी थीं। जबकि कुछ साथियों की आंखों से आंशु भी टपकने प्रारंभ हो गई थी। लेकिन ईश्वर की मेहरबानी और मां – चिकित्सकों के साथ ही साथ दोस्तों की दुआएं के बदौलत स्वास्थ्य सुधार होने को लेकर सबों के बीच सामान्य स्थिति बनीं हुई हैं। अंततः फिलहाल कुछ दिनों तक दवाई – सुई चलेगी और कुछ दिनों बाद पुनः क्षेत्रों में आगामी प्रोटेक्शन में नजर आएंगे।

