नवगछिया पुलिस जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस को मिला नया जिला अध्यक्ष, शेख हस्बुल को सौंपी गई कमान

IMG 20250525 WA0000

बिहपुर  – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नवगछिया पुलिस जिला के लिए नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। झंडापुर पंचायत के शेख टोला गांव निवासी शेख हस्बुल को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मनोनयन की जानकारी एक पत्र के माध्यम से दी गई।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शेख हस्बुल ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष उमेर खान, आईसेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा और संगठन के महासचिव फैयाज हुसैन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

शेख हस्बुल ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस नेता रोहित आनंद शुक्ला ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला जो गंगा के इस पार स्थित है, उसमें दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने जिला संगठन हैं। कांग्रेस द्वारा पहले आईटी सेल और यूथ कांग्रेस के बाद अब अल्पसंख्यक संगठन का जिला गठन करना एक दूरदर्शी और लाभकारी निर्णय है, जो पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।

इस नियुक्ति की खबर मिलते ही नवगछिया पुलिस जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शेख हस्बुल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

img 20250522 wa00106678862927805064457

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *