भागलपुर में LPG की कोई कमी नहीं, रोजाना हो रही सप्लाई — प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर सख्ती

IMG 20260322 WA0021

भागलपुर | जिले में एलपीजी गैस को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को जिले में 12,855 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।


उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जिले में कुल 58 LPG गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें IOCL की 33, HPCL की 16 और BRCL की 9 एजेंसियां शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए सभी गैस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, अनुमंडल पदाधिकारियों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ रोजाना समीक्षा बैठक की जा रही है।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष टीम (धावा दल) का गठन किया है। साथ ही दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है और होम डिलीवरी सिस्टम पूरी तरह सुचारू है।
24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय गैस से जुड़ी किसी भी शिकायत के समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। उपभोक्ता 0641-2402871 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और गैस की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर निश्चिंत रहें।

img 20260322 wa00182124890073656263264

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *