महाशिवरात्रि के दिन अजगैविनाथ मंदिर मे लाखों शिव भक्तों एंव हजारों कांवडियों ने किये बाबा भोलेनाथ की पुजा । ।

IMG 20220301 WA0016

बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पुरा शहर सहित बाबा धाम हुए गुंजायमान।।

भागलपुर सुलतानगंज – महाशिवरात्रि के दिन अजगैविनाथ मंदिर मे शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पडा हैं।वहीं सुबह से ही शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान कर अजगैविनाथ मंदिर पहुचकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग मे जल अर्पण करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण किए।

img 20220301 wa00176799267060252685936

वहीं शिव भक्तों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ का पुजा बचपन से करते आ रहे हैं।जो भी मनोकामना होता वह बाबा भोलेनाथ के कृपा सारे मनोकामना पूर्ण होते हैं।इस लिए खासकर महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पुजा करने से सारे कष्ट दुर होते हैं। साथ ही मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया महाशिवरात्रि के दिन सभी जगहों से शिव भक्त पहुचते हैं।

img 20220301 wa00087470127599882176478

खासकर सुलतानगंज शहरवासिया जायदा रहते हैं।बाबा भोलेनाथ से जो भी मांगते हैं।उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होते हैं।प्रशासन द्वारा सभी तैयारी मंदिर परिसर मे की गई हैं।कोई भी प्रकार का परेशानी नहीं हैं।

img 20220301 wa00097583153570216183608

वहीं महिला थाना इस्पेक्टर किरण सोनी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर मे सुरक्षा के पुक्ता इंतजाम किए गए हैं।शिव भक्तों कोई परेशानी. नहीं हो.इसके लिए. महिला पुलिस बल एंव पुलिस बल की तैनाती कि गई हैं।

img 20220301 wa00131152883911695208911

साथ ही हजारों कि संख्या मे कांवडिया महाशिवरात्रि के दिन उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए।ऐसी मान्यता हैं की महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पुजा करने से सारे भक्तों का मनोकामना पूर्ण होते हैं।इस लिए सभी बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के सभी जिले प्रखंड गांव घर मे बाबा भोलेनाथ का पुजा पाठ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *