रंगदारी मामले में एक गिरफ्तार, देशी शराब के साथ भी एक आरोपी दबोचा

IMG 20260309 WA0001

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला खरीक थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि अम्भो-ध्रुवगंज सड़क पर दो अपराधी हथियार का भय दिखाकर राहगीरों और वाहन चालकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। इस मामले में खरीक थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज कर पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।


इसी क्रम में 7 मार्च 2026 को पुलिस ने कांड में संलिप्त आरोपी रूपेश यादव (पिता-संजय यादव), निवासी विशपुरिया थाना खरीक, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


वहीं दूसरी कार्रवाई इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 1 लीटर देशी शराब के साथ मिथुन कुमार (पिता-विशनदेव मंडल), निवासी शंकरपुर नन्हकार थाना परबत्ता, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 42/26 दिनांक 07.03.26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 30(ए)/37 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में 1 लीटर देशी शराब शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *