अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम में तीन भेजे गए जेल

Screenshot 20260304 191210 OKEN Scanner

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 मार्च 2026 को ग्राम नारायणपुर में एक व्यक्ति द्वारा हथियार के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने की सूचना डायल 112 को मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंग्रेज यादव, पिता- शिवो यादव, निवासी- नारायणपुर, थाना- भवानीपुर, जिला- भागलपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 56/26 दिनांक 03.03.26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।


इधर, नवगछिया थाना क्षेत्र में बिहार उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत भी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। कांड संख्या 94/26 में निरंजन कुमार शर्मा (तेतरी), कांड संख्या 101/26 में मो. अमानत (मनीयामोर) तथा कांड संख्या 98/26 में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार एवं शराब कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *