बिहपुर (भागलपुर): मंगलवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा नागर एवं संचालन प्रो. गौतम ने किया।

विधायक ई. शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से प्रेरित एक सशक्त संगठन है। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण की गहराई से अवगत कराना है।
पांच सत्रों में हुआ सांगठनिक मंथन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान कुल पांच सत्र आयोजित किए गए। भागलपुर के वरीय भाजपा नेता दिलीप निराला, सुबोध सिंह कुशवाहा और रूपेश रूप ने मुख्य वक्ता के रूप में विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया व आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
अंत्योदय का संकल्प
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। संगठन का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाना है। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, विपीन मिश्रा और संजय शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।
दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण आज
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि नारायणपुर दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण बुधवार, 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर ई. कुमार गौरव, कन्हैया झा, पवन यादव, अभिषेक, रूपेश झा, निहार रंजन, राजीव शर्मा, पवन सिंह, रामचंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, गोपालशरण सिंह, प्रो. धनंजय मिश्र, अजय उर्फ माटो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

