दाता के मजार पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ियों ने लगाई हाजिरी, 15 वर्षों से जारी है चादरपोशी की परंपरा

IMG 20260211 WA0004 scaled

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मंगलवार को खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने दाता के मजार पर पहुंचकर हाजिरी लगाई। इस अवसर पर संघ की ओर से विधिवत चादरपोशी कर समाज में शांति, भाईचारा, खिलाड़ियों के निरोग जीवन एवं समृद्धि की दुआ मांगी गई।
संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मो. मोइन राइन, पूर्व जिप सदस्य घंटू सिंह तथा राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने संयुक्त रूप से चादर चढ़ाई। उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार यह परंपरा निभाई जा रही है।

img 20260211 wa00026959184434873303232


कार्यक्रम की शुरुआत बिहपुर खानका के गद्दीनशीं सह उर्स इंतजामिया कमेटी के संयुक्त अध्यक्ष कौनेन खां फरीदी, अध्यक्ष इरफान आलम, सचिव अबुल हसन, कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी एवं मुखिया सलाहुद्दीन द्वारा की गई। कमेटी कार्यालय में सभी खिलाड़ियों एवं संघ पदाधिकारियों को दाता की चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, प्रज्ञा भारती, राष्ट्रीय खिलाड़ी विद्यासागर कुमार सहित आशीष कुमार उर्फ सन्नी, अभिनाश कुमार, पुष्कर कुमार, बिट्टू कुमार, आदित्य राज, रवि राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, देवानंद कुमार, दिव्यांशु कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, आदित्य कुमार, साक्षी कुमारी, चांदनी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, नंदनी कुमारी, सोनाली मिश्रा, मौसम कुमारी, शीतल कुमारी, ज्योति कुमारी, श्रावणी कुमारी, अमृता कुमारी, चिराग देव एवं उज्ज्वल देव समेत कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान खेल और सामाजिक समरसता के संगम का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *