उर्स क्षेत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद, सीसीटीवी से होगी निगरानी

FB IMG 1769912112311

बिहपुर। मिल्की में दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैय का सात दिवसीय उर्स आगामी 5 फरवरी से पूरे अकीदत और एहतराम के साथ शुरू होने जा रहा है। उर्स को लेकर कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

img 20260129 wa00063784632946006142784


बैठक में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उर्स के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए उर्स अवधि में पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इसके साथ ही मेले और दरगाह परिसर की सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे उर्स का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
उर्स को लेकर स्थानीय लोगों और अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन और कमेटी की सक्रियता से आयोजन के सफल रहने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *