काफी हर्षोल्लास के साथ सुहागन महिलाएं ने मनाई करवा चौथ का पर्व

IMG 20221013 WA0016
IMG 20221013 WA0011

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के अलौली, चौथम, खगड़िया, मानसी, गोगरी, बैलदौर सहित परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में और विभिन्न थाने में कार्यरत महिलाओं ने काफी हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई करवा चौथ का पर्व। ज्ञात हों कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को होने वाला करवा चौथ व्रत को महिलाओं ने गुरुवार की देर शाम काफी हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। वहीं इस व्रत को लेकर खासकर महिलाओं के चेहरे पर काफी उत्साह दिखने को मिली। जहां महिलाएं दिनभर उपवास रखी और रात में गणेश जी की पूजा अर्चना की तथा चांद देखने तक जल भी ग्रहण नहीं की। अर्थात महिलाएं निर्जला रहकर पूरी तरह से पूजन की तैयारी कर अपने अपने घरों में रंगों से विभिन्न देवी – देवताओं का चित्र बनाकर पूजा अर्चना की।

IMG 20221013 WA0014 1
IMG 20221013 WA0020 1

इसके पश्चात चांद को देखने के बाद पति को चालनी से देखकर व्रत संपन्न किया। वहीं इस व्रत को लेकर करवा चौथ व्रती महिलाएं जैसे खुशबू कुमारी, प्रेरणा कुमारी, सीता कुमारी, प्रीति प्रिया ने धूमधाम से व्रत संपन्न कर बताई कि यह व्रत पति के दीर्घायु होने की कामना और अपने पति की सुखमय जीवन व्यतीत होने की कामना आदि कई मांगे व उद्देश्यों को लेकर यह व्रत की जाती हैं। आपको ज्ञात हों कि शादीशुदा जोड़ों के लिए करवा चौथे का दिन महिलाएं का प्यार और परवान चढ़ा नजर आतीं हैं। इस दिन पति तोहफों के जरिए अपने प्यार का एहसास करवाते हैं। इस दिन को और खास बनाने के लिए पति-पत्नी एक-दूसरे को प्यार भरे संदेश भी भेजते हैं।

IMG 20221013 WA0159
IMG 20221014 WA0000

वहीं विभिन्न थानों के साथ ही साथ परबत्ता थाना में भी कार्यरत महिला कांस्टेबलों ने नियमानुसार करवा चौथ का पर्व मनाई। जहां परबत्ता थाना में कार्यरत महिला कांस्टेबल मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि ने बताई कि करवा चौथ की शाम महिलाओं ने चंद्रमा देख और विधि-विधान से करवाचौथ कथा पढ़, पूजा-अर्चना के पश्चात चंद्रमा को अघ्र्य दिया और पति का आशीर्वाद लेने के पश्चात पतियों के हाथों से पानी पीकर निर्जला व्रता खोली। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताई कि कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर करवाचौथ पूजन करतीं हैं। रात करीब 8:30 बजे आसमान में जैसे चंद्रमा की दर्शन कर काफी हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाई। फिर चलनी की ओट से दर्शन कर अर्ध्य दिया और पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दी। फिर उसी चलनी से पतिदेव के दर्शन किए। इसके बाद पति के हाथ से अन्न जल ग्रहण कर करवाचौथ का निर्जला व्रत खोली। इसके बाद मन हीं मन पति की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही साथ बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान गणेश, कर्तिकेय व चौथ माता की पूजा-अर्चना की।

IMG 20221013 WA0013 1
IMG 20221013 WA0012

इसके साथ ही साथ पत्रकार प्रबीन कुमार प्रियांशु (अलौली), राजेश सिन्हा (खगड़िया), उपेंद्र मंडल (परबत्ता), कृष्णा टेकरीवाल (गोगरी), अमोद चौरसिया (परबत्ता) आदि के घरों में भी करवा चौथ का पर्व काफी हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें खासकर महिलाएं चांद का दीदार करती हुई दिखी। हालांकि काफी देर से महिलाएं चांद का दीदार करने के लिए मकानों की छत पर पहुंच गई थीं। जैसे ही चांद के दर्शन हुए तो महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए और फिर अर्ध्य देकर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।

IMG 20220309 WA0010 15
IMG 20220506 WA0009 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *