25 वां स्थापना दिवस राजद जिला अध्यक्ष चनद्रशेखर यादव कि अध्यक्षता मे धुमधाम से मनाए गए।।

IMG 20210705 WA0067

भागलपुर राष्ट्रीय जनता दल संगठन के 25 बर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल दक्षिणी क्षेत्र जिला कार्यालय कुशवाहा प्रिंटिंग प्रेस में “रजत जयंती” कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी थे।
एवं वसिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय जनता दल नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दीकी जी थे।
राष्ट्रीय जनता दल के (लालटेन छाप) का ध्वज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किए।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा जी ने किया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी एवं आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
इसके साथ ही युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ने झंडोत्तोलन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय जनता दल संगठन आज पूरे 25 बर्ष के हो गए है और 25 बर्ष का मतलब पूर्ण युवा हो गया है भारत युवाओं का देश अब राष्ट्रीय जनता दल संगठन भी बिल्कुल युवा सोच की तरह काम करेंगे।
इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर प्रसाद यादव जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय जनता दल के 25 बर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता महेन्द्र महलदार, मो उस्मान, जिला महासचिव असलम खान, महानगर अध्यक्ष मो सहेब उद्दीन, राजद नेत्री श्रीमती सेनाली सिंह, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय रजक, अकलियत प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष मो ऐयाज अंसारी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती निशू सिंह, महिला प्रदेश सचिव श्रीमती चांदनी कुमारी, जिला महासचिव मो वसीम अख्तर उर्फ राजू खान, रितेश मेहता,युवा महानगर अध्यक्ष प्रवीण यादव, अकलियत महानगर प्रधान महासचिव शाहिद हासमी, जिला सचिव महेश यादव,मो नियाज,मो साहिद अंसारी, समाजसेवी मंजीत कालिया आदि राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके साथ ही जिला के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय जनता दल के 25 वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन कर मिठाई बांटे।
वहीं जगदीशपुर प्रखंड में नाथनगर राजद विधायक अली अशरफ सिद्दीकी जी के नेतृत्व में जगदीशपुर मुख्य बाजार पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ।
जिसमें नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दीकी जी ने झंडोत्तोलन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 05 जूलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल का गठन हुआ था।तब से लेकर आज तक गरीब मजलूमों की आवाज बनकर राजद ने दबे कुचलों की उत्थान का काम किया है।
इस कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मरगुब हसन, जिला सचिव मोहम्मद कौशर, प्रखंड महासचिव अरबिंद यादव, राजेश भगत, गोपाल मंडल, लालू यादव,भवेश पंजियारा, महेश पंजियारा, दुर्गेश कुमार,राजद नेता अफजल हुसैन,राजद नेत्री सेनाली सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह,शहवाज खान मंजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।
वहीं सबौर प्रखंड के चंदेरी पंचायत में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में एवं प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन कर मिठाई बांटे।
इस कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा,राजद नेता मो उस्मान, जिला महासचिव सुमंत यादव, कुशेश्वर यादव, सुधीर यादव, धनेश्वर मंडल, पंकज यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *