तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक दर्जन बाराती से भरी ऑटो को मारा धक्का,
हादसे में 5 की घटनास्थल पर मौत, 7 गम्भीर हालत में मायागंज में इलाजरत
- पूर्णियाँ जिले के धमदाहा रुपौली से नारायणपुर शाहपुर चौहद्दी शादी में जा रहे थे बाराती * शादी टली, दोनों घरों में मचा हाहाकार
बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया की सड़कों पर खूनी खेल बदस्तूर जारी है, लगातार यहां सड़क हादसों में बढ़ोतरी होते जा रहा है। हर सप्ताह दो-चार बेकसूर लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है, सैकड़ो विकलांग हो गए और परिवहन विभाग समेत स्थानीय प्रशासन वाहन जांच के नाम पर खानापूर्ति भर निभा रहे हैं, लेकिन सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं करते हैं। जिस कारण नवगछिया की सड़कों पर 24 घँटे लगातार मौत दौड़ती है। गनीमत है कि कोई शकुशल यात्रा कर घर लौट आएं। अन्यथा वाहनों की बेतरतीब रफ्तार की चपेट में आकर मौत के गाल में समा जाना है। वही जिला परिवहन विभाग की बात करें तो वर्षो से नवगछिया की सड़कों पर वाहन चालकों को परिवहन नियम का पाठ पढ़ाने के लिए कभी नियमानुसार वाहन जांच नही किए हैं। ये अलग बात है कि नवगछिया में परिवहन विभाग की जिम्मेवारी स्थानीय पुलिस बखूबी निभाती है लेकिन उनके हाथ परिवहन विभाग एवं सरकार के द्वारा बांध दिया गया है जिसकारण स्थानीय पुलिस इस ओर कोई कड़े कदम नहीं उठाते। * ताजा मामला सोमवार देर रात करीब 12: 20 बजे के करीब बिहपुर, झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 मरवा गाँव के समीप तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित एक खाली ट्रक संख्या- ट्रक संख्या- बीआर 01 जीएच 6099 के चालक ने आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करने के चक्कर मे सामने से आ रही एक दर्जन बाराती से भरी ऑटो संख्या- बीआर 11 बीपी 8891 को जोरदार धक्का मार दिया। इस भीषण हादसे में ऑटो पर सवार 12 बारात पार्टी में 5 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 7 गम्भीर हालत में मायागंज भागलपुर में इलाजरत है। पांचों मृतक पूर्णिया जिले के धमदाहा रुपौली के गोलखी निवासी है। बताया जा रहा है कि ऑटो पूर्णिया धमदाहा रुपौली से नारायणपुर शाहपुर चौहद्दी गाँव के स्व रामदेव मंडल की पुत्री की शादी में बारात जा रहे थे। ऑटो पर कुल 12 लोग सवार थे। जिसमे बच्चे भी शामिल थे। दूल्हा का स्कॉर्पियो आगे निकल गया था। तभी बिहपुर से आगे बढ़ने के बाद मरवा गाँव के समीप खगरिया की ओर से नवगछिया की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से सीधा धक्का मार दिया। जिसमे पांच की पहिये के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बांकी एनएच की सड़कों पर घायलवस्था में छटपटा रहे थे। कोई मदद को नही आ रहा था। ट्रक चालक उपचालक दोनो मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र गस्ती कर रहे झंडापुर थाना के एएसआई पवन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को ईलाज हेतु बिहपुर सीएचसी भेज दिया। जहां से सभी घायलों को मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने उक्त ट्रक को जप्त कर लिया है। वही जानकारी मिलते ही बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पांचों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया और वाहन को सडक मार्ग से हटाकर यातायात बहाल किया गया। एनएचआई के संजीव कुमार एम्बुलेंस के साथ तैनात दिखे।
मृतको में
- मंटू मंडल पिता नंदी मंडल 2. पिंकू मंडल पिता जोगी मंडल, 3. दूल्हे के पिता छट्टू मंडल पिता भीखन मंडल 4. ऑटो चालक गजेंद्र साह 5. गजाधर मंडल शामिल है। मृतक में छट्ठू मंडल दूल्हा का पिता बताया जाता है। वही मृतक में एक मौसा भी शामिल है।
घायलों मे रुपौली के गोलखी गांव निवासी ध्रुव मंडल कुमार, मंचन कुमार, विनोद मंडल, विपिन मंडल, मिट्ठू कुमार, सुनील मंडल, सुरज कुमार शामिल है।
- इधर सेहरा सजाए वर-बारात पक्ष सभी उमंग में थे। वधु पक्ष में सारी तैयारी पूरी थी, दुल्हन सजधजकर दूल्हे के आगमन के इंतजार में थी, मात्र दूल्हे को मंडप तक पहुंचने और सिंदूरदान ही बांकी था। दूल्हे के गाड़ी चौहद्दी गांव स्थित विवाह स्थल तक पहुंच चुकी थी, अब दूल्हे को मंडप तक ले जाया जाता, तभी दुल्हे के पिता के विलंब होने की आशंका पर दूल्हा अपने स्कॉर्पियो से लौटकर घटनास्थल पर पहुंचे तो होस उड़ गए। सभी रोने चिल्लाने लगे। खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। भगवान को यह मंजूर नहीं था। दोनो पक्ष के घर मे मातमी सन्नाटा पसर गया। सारा भोजन बर्बाद हो गए। सारा खर्च पानी हो गया।
झंडापुर पूलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुबह होते ही हादसे की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। सुनकर सभी हतप्रभ हैं। मृतक के घरों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। विवाह जैसी पवित्र रिश्ते बनने से पहले ही बिखड़ गया। वाकई ईश्वर ने बहुत ही बड़ा हृदय विदारक घटना वरवधू पक्षों पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। झंड़ापुर थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा आगे की प्रकिया अपनाई जा रही है।