भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भागलपुर-बांका के आमलोगों में गजब का उत्साह: नवीन शर्मा

IMG 20230107 WA0068

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भागलपुर-बांका के आमलोगों में गजब का उत्साह: नवीन शर्मा

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड समेत पूरे विधानसभा से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता बांका के मंदार से गुरूवार को शुरू हुए कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा जत्था में शामिल हुए। वही इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे बिहपुर के पूर्व विधायक स्व.राजेंद्र शर्मा के पुत्र वरीय कांग्रेसी बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव निवासी नवीन शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का कारवां 9 जनवरी को बिहपुर के एसडी कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम होना प्रस्तावित है। बांका के मंदार से इस यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुण खडगे ने गुरूवार को रवाना करने से पूर्व एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारों को देश को जोड़ने वाला व भाजपा के विचारों को देश को तोड़ने वाला बताया। यह यात्रा 9 जनवरी को तेतरी चौक होते हुए 14 नंबर सड़क से खरीक व बिहपुर प्रखंड पहुंचेगा।

IMG 20230104 WA0013 1

वहीं इधर बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो.ईरफान आलम ने बताया कि दस जनवरी की सुबह बिहपुर स्वराज आश्रम पहुंचेगा।यात्रा जत्था के दिन का भोजन मड़वा महंतस्थान चौक स्थित आर्या सेंट्रल स्कूल के परिसर में होना प्रस्तावित है। वहां से पुन: यात्रा नारायणपुर प्रखंड होते हुए सतीशनगर एनएच 31 के पास खगड़िया जिला की सीमा में प्रवेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *