अवैध हथियार के साथ विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

Screenshot 20260312 201431 OKEN Scanner

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च को झंडापुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जयरामपुर गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या 48/26 दिनांक 11.03.26 के तहत धारा 126(2) / 352 बीएनएस तथा 25(1-b)a / 35 / 26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *