खगड़ियाबिहार

सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

श्रवण आकाश, (खगड़िया) की कलम से

खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के परबत्ता बाजार में सड़क दुर्घटना से एक महिला की हुई मौत। प्रत्यक्षदर्शियों की मानिए तो मृतिका की मौत यात्रा के दौरान सड़क पर अचानक बांस गले में घुसने के कारण बताई जा रही हैं। जिसमें महिला ऑटो पर सवार होकर अपने घर को जा रही थीं, कि इसी बीच परबत्ता बाजार आते ही सड़क पर बांस ले जा रहे एक लोग ऑटो से टकरा गए जिसके कारण बांस मृतक के गले में जा घुसा। जिसके कारण मृतिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

IMG 20220410 WA0001
रसोइया व मृतिका रेखा देवी का तस्वीर

जानकारी के अनुसार मृतिका रेखा देवी मध्य विद्यालय परबत्ता में रसोईया के पद पर कार्यरत थी। उनके पति का दुर्घटना में एक हाथ वर्षों पुर्व खराब हो गया था। बताया जा रहा है कि मृतक के पति का अभी भी अस्पताल से ईलाज चल रही हैं। इतना ही नहीं परिजन बता रहे हैं कि अगले वर्ष हीं मृतिका रेखा देवी अपनी बेटी की शादी करने वाली थी। जो अब सब कुछ चौपट हो गई। वहीं परिजनों को सुचना मिलते हीं उनके घर और रिश्तेदारों में मातम छा गई जिसके कारण सबों का रो रो कर बुरा हाल हैं। वहीं इस घटना को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना पैट्रोल पम्प के पास एक महिला की बहुत ही दर्दनाक रुप से मौत हुई है। जिसकी सुचना मिलते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और फिलहाल इस मामले में गहन छानबीन शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button