भागलपुर

SULTANGNJ:- तिलकपुर पंचायत में आयुष्मान जन योग समिति गठन को लेकर एक बैठक।

तिलकपुर पंचायत में आयुष्मान जन योग समिति गठन को लेकर एक बैठक।

भागलपुर सुल्तानगंज तिलकपुर पंचायत के गांधी स्वास्थ्य केंद्र में पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर पंचायत के मुखिया अमित कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुली कुमारी के द्वारा आयुष्मान जन योग समिति को लेकर एक बैठक आयोजित कि गई।इस बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारी ,आंगनवाड़ी सेविका,सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की गई ।इस बैठक में पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर विचार विमर्श किए गए ।इस दौरान तिलकपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें एचडब्लूसी से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में सहयोग करना ।एवं एचडब्ल्यूसी में साफ-सफाई राख रखरखाव, सुरक्षा की व्यवस्था सहित स्वच्छ पानी की व्यवस्था पर विचार विमर्श किए गए हैं । जिससे पंचायत के ग्रामीण स्वास्थ्य रह सके।इस बैठक में एएनएम माला कुमारी, ममता कुमारी ,आशा फैंसीलेटर अभिनाशा कुमारी,सेविका संगीता कुमारी, जीविका श्यामारानी एवं एनजीओ भुनेश्वर मंडल सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button