अपराध

कदवा पुलिस ने जब्त की 3.36 लाख नकली लॉटरी टिकट:नवगछिया में तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर FIR

नवगछिया में कदवा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.36 लाख से अधिक प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट जब्त किए हैं। इस अभियान के तहत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है और एक टेम्पू भी जब्त किया गया है।

पुलिस को 25 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पू से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट नवगछिया से मधेपुरा ले जाए जा रहे हैं।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कदवा थाना पुलिस ने एसएच-58 स्थित कदवा थाना चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान एक संदिग्ध टेम्पू को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 2,71,890 प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट बरामद हुए। पुलिस ने मौके से टेम्पू चालक मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

चालक मंगल सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मक्खातकिया स्थित रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार के घर पर छापेमारी की।

इस छापेमारी में 71,400 प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट और बरामद किए गए। पुलिस ने रतन कुमार और मोहित कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार कुल 3,36,290 प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट जब्त किए गए।

कदवा थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

इस संबंध में कदवा थाना में कांड संख्या-80/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जब्त टेम्पू और बरामद लॉटरी टिकटों के आधार पर पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button