भागलपुर

गंगा में डूबने से बच्चे की मौत

शव की तलाश जारी

खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर वार्ड संख्या- 13 निवासी मनोहर मंडल के पुत्र पीयूष कुमार उम्र 6 वर्ष की शुक्रवार की दोपहर बाद करीब पौने चार बजे गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पीयूष कुमार द्वितीय कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि मृतक विद्यालय से लौटने के बाद किताब कॉपी घर में रखकर गंगा स्नान करने अपने भाई के साथ चला गया। गंगा स्नान करते समय वह तेज धार में बह जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

जब तक वहां पर बैठे लोगों की नजर पड़ी तबतक पीयूष कुमार गहरे पानी मे डूब चुका था। पीयूष कुमार दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। इधर पीयूष कुमार की मां संगीता देवी मजदूरी करने दियारा चली गई थी। पीयूष कुमार की मां को जैसे ही अपने पुत्र की डूबने की खबर मिली उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वह सदमे मे आकर बार-बार बेहोश हो जा रही है। मृतक के माता-पिता मजदूरी कर भरण पोषण करते हुए बच्चे को पढा रहा था। इधर सरपंच प्रमोद मंडल का कहना है अभी तक प्रशासनिक स्तर से कोई मदद नहीं मिला है। स्थानीय गोताखोर की मदद से पीयूष कुमार को ढूंढा जा रहा है। घटना स्थल पर मौजूद मुखिया मनोज कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद विजय मंडल, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, जीतन मंडल इत्यादि लोग घटना स्थल उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नही हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button