भागलपुर

बिहपुर में शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

बिहपुर (भागलपुर) – प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, एडीपीओ भागलपुर सुजीत पाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रकांत पाठक, प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी सुश्री कुमारी एवं श्वेता रानी, बीएयू सबौर के वैज्ञानिक डॉ. सौरव कुमार चौधरी एवं डॉ. अनिल कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राजेश कुमार और बीटीएम सनी कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

img 20250528 wa00081260757314144215685

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रकांत पाठक ने की, जबकि संचालन प्रखंड लेखपाल धीरज प्रसाद ने किया। कार्यशाला में भारी संख्या में विभिन्न पंचायतों से आए किसान शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से किसानों और पदाधिकारियों के बीच संवाद और समन्वय बेहतर होता है। इससे किसान अपनी समस्याएं खुलकर रख पाते हैं और उन्हें आधुनिक तकनीक और योजनाओं की जानकारी मिलती है, जो उनकी खेती को लाभकारी बनाती है।

डॉ. अनिल कुमार ने खरीफ फसलों में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उर्वरक का सही मात्रा में उपयोग करने से न केवल उपज बेहतर होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

वहीं डॉ. सौरव कुमार चौधरी ने पौधों में लगने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और रासायनिक उपायों के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फसल को रोगमुक्त और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही समय पर उचित कीटनाशकों और दवाओं का प्रयोग आवश्यक है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होकर किसानों की आमदनी दोगुनी हो सकती है।

कार्यक्रम में कृषि समन्वयक, पंचायत कृषि मित्र, महिला किसान समूह सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। किसानों ने वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया और प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहायता का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button