भागलपुर

लोडेड देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने गुरुवार आधी रात को थाना क्षेत्र के बगरी गाँव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी कर एक युवक को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बगरी निवासी संजीव यादव बताया जाता है। बगल के शादी समारोह में बारात जाने के दौरान हर्ष फायरिंग के लिए कट्टा लेकर घूम रहा था।

तभी पुलिस गश्त करते हुए पहुंची जहां पुलिस वाहन को देखकर वह भागने लगा। वहीं आशंका होने पर पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। वही तलासी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया है। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है। युवक पर गोलीबारी, जानलेवा हमला समेत उत्पाद अधिनियम का मामला पूर्व से खरीक व पसराहा थाने में दर्ज है।

कुछ साल पूर्व गाँव के एक व्यक्ति पर गोलीबारी कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। वही विगत वर्ष खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में टेंपू पर शराब ढोने के दौरान गिरफ्तार हुए था। मामले को लेकर खरीक थाने में आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर युवक का खरीक पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button