crime controlअपराधबिहारभागलपुर

नवगछिया में NH-31 पर अब रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, 7 संवेदनशील जगहों पर लगे हाईटेक CCTV कैमरे

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इस योजना के तहत सात संवेदनशील स्थानों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए गए है, जिनकी निगरानी 24 घंटे केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगी।
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य केवल ट्रैफिक चालान करना नहीं है, बल्कि अपराधियों की पहचान करना, उनकी गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध के बाद उनकी आवाजाही को ट्रैक कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना भी है।
पुलिस के अनुसार रंगरा, मकनपुर चौक, मदरोनी, नवगछिया जीरोमाइल, तेतरी जीरोमाइल समेत कुल सात महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इन स्थानों का चयन ट्रैफिक दबाव, अपराध की संभावना और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।
इन कैमरों में हाई रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग, नाइट विजन, 360 डिग्री मॉनिटरिंग और सुरक्षित डिजिटल स्टोरेज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे दिन और रात दोनों समय निगरानी संभव होगी।
पुलिस का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की जांच में डिजिटल साक्ष्य आसानी से उपलब्ध होंगे तथा ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी बेहतर नियंत्रण किया जा सकेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन चालान प्रणाली भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button