श्रवण आकाश, ब्यूरो रिपोर्ट खगड़िया शनिवार को दिनांक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा कोशी कॉलेज के प्रांगण में छात्रा इकाई का पुणर्गठन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन छात्रा कार्यकर्ता शुषमा कुमारी, रिया कुमारी, नेहा कुमारी, श्रेया कुमारी तथा परिषद के विभाग संयोजक कुमार शानु द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक कुमार सानू ने कहा कि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ-साथ विश्व का एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसने अपने सर्वोच्च नेतृत्व छात्रा बहन को सौंपा है। आज हमारा नेतृत्व हमारे संगठन की बहने ही कर रहीं हैं। यह हमारे “नारी सशक्तिकरण” की पहल का सबसे बड़ा उदाहरण है। खगड़िया जिला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रा इकाई द्वारा पूर्व में कई कीर्तिमान स्थापित किए जा चुके हैं। बहनों ने अपने संघर्षों के बल पर छात्र संघ चुनाव का अध्यक्ष पद भी अपने नाम किया। तत्पश्चात

विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ता सुषमा कुमारी ने बताया कि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर कार्य करना हमारे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। हमारे छात्रा कार्यकर्ताओं ने कोशी कॉलेज में परिवर्तन के कार्यों की पहल की। हमने छात्र-छात्राओं के लिए छात्र-छात्रा कॉमन रूम, 180 दिन की कक्षाएं, वायफाय की सुविधा, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था, शौचालय, परिषर के सौंदर्यीकरण जैसै अन्य मुद्दों के लिए संघर्ष कर कार्यों को सम्पन्न करवाया है। वहीं ज्योति कुमारी ने अपने सम्बोधन में बताई कि, हम लगातार शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी, स्थाई प्राचार्य तथा वाणिज्य विषय में पीजी की कक्षा को प्रारंभ करवाने के लिए एवीबीपी के साथ लगातार सड़क से सदन तक की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। हम अपने संघर्षों के बल पर इन सभी कार्यों को जल्द पूरा कर सकेंगे।

अंततः इस कार्यक्रम के सम्बोधन में रिया कुमारी ने बताया कि, आज इकाई गठन के दौरान सभी छात्राओं को नवीन दायित्व दिए जाएंगे, जिसके नेतृत्व में हम खगड़िया के दोनों महाविद्यालयों कोशी तथा महिला महाविद्यालय में छात्राओं का कार्य आगे बढ़ाते हुए कार्य करेंगे। साथ ही साथ छात्राओं को नवीन दायित्व सुपुर्द करते हुए विभाग संयोजक कुमार सानू ने नई इकाई की घोषणा की। जिसमें सुषमा कुमारी को जिला छात्रा प्रमुख, रिया कुमारी को जिला सह छात्रा प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। तो वही ज्योति कुमारी को नगर छात्रा प्रमुख का दायित्व तथा श्रेया कुमारी को नगर सह छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। साथ ही तुपसी कुमारी को कोशी कॉलेज छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपकर संगठन को मजबूत करने के लिए कई गंभीर विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इकाई गठन के दौरान पूरा कोशी कॉलेज परिसर भारत माता के जयकारे से गूंजा रहा था। इकाई गठन के उपरांत कोशी कॉलेज प्राचार्य राजकुमार सिंह ने सभी नवनिर्वाचित छात्रा कार्यकर्ताओं को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज में सबसे सक्रिय छात्र संगठन है। एबीवीपी के कार्यकर्ता आदर्शवादी, आज्ञाकारी व संघर्षशील होते हैं। उनकी यही विशेषता उन्हें अन्यों से अलग और प्रभावशाली छात्र बनाता है। प्राचार्य ने कॉलेज के छात्रहित से संबंधित कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया।
इकाई गठन के दौरान उपस्थित छात्राओं ने नवनिर्वाचित छात्रा कार्यकर्ताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर तथा पुष्प माला पहनाकर उनके नेतृत्व को एकमत के साथ स्वीकार किया। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान इकाई गठन के दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य नीतीश पासवान ने छात्रा बहनों को हर संभव मदद प्रदान करने का भरोसा दिलाते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू सभी छात्रा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।