थाना धौरहरा पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कमाल पुत्र अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18.02.2022 को थाना धौरहरा पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कमाल पुत्र अब्दुल्ला को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना धौरहरा पर मु0अ0सं0 75/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त का विवरण-
कमाल पुत्र अब्दुल्ला निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा जनपद खीरी
बरामदगी का विवरण-
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 285/19 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम
2.मु0अ0सं0 514/10 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि०
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ.नि. राममिलन यादव, थाना धौरहरा
2.हे.का. अजीत सिंघल, थाना धौरहरा
3.का. राजेश कुमार, थाना धौरहरा
4.का. अमित कुमार, थाना धौरहरा




