भागलपुर

नारायणपुर में तीन अवैध क्लीनिक सील,
संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

क्षेत्र में कार्रवाई से मचा हड़कंप

नवगछिया। भागलपुर सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में नारायणपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के द्वारा अवैध रूप से संचालित उज्जवल क्लिनिक, मदर्स हेल्थ केयर क्लीनिक और महर्षि मेंही नर्सिंग होम को पदाधिकारी द्वारा सील किया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की उज्जवल क्लीनिक के संचालक प्रमोद कुमार, मदर्स हेल्थ केयर के संचालक डा.अख्तर आलम, महर्षि मेंही नर्सिंग होम के संचालक रणबिजय कुमार के विरुद्ध सीएस के जॉच बाद पीएचसी प्रभारी डॉ बिनोद कुमार ने भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की थी। विभागीय स्तर द्वारा अवैध क्लीनिक सील किए जाने पर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित संस्थानों के संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है। बता दें कि नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में अबैध रूप से संचालित करीब आधा दर्जन से अधिक नर्सिंग होम, पैथोलेब, क्लिनिक और दर्जन भर से अधिक मेडिकल स्टोर संचालित होने की शिकायत पर बीते सप्ताह भागलपुर सिविल सर्जन उमेश शर्मा द्वारा जांच के दौरान शिकायत सही पाया गया। सीएस के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार को अवैध क्लीनिक को सील किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनोद कुमार, डॉ दीपक कुमार यादव, भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह, हेल्थ मैनेजर शंकर पासवान, रोशन कुमार, अनिमेष झा, चंदन कुमार समेत महिला एवं पुरूष पुलिस जवान मौजूद थे। सीएस के अनुसार क्लीनिक के अलावा अल्ट्रासाउंड, जाँच सेंटर, मेडिकल स्टोर पर भी कार्यवाई शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button