भागलपुर

रंगरा प्रमुख की मां ने तीनतांगा दियारा के अग्निपीड़ितों के बीच अंग वस्त्र का किया वितरण।

नवगछिया, रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा के अग्नि पीड़ितों के बीच बीते शुक्रवार को रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव की मां सधुआ पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने अंग वस्त्र का वितरण किया। साथ हीं इस दौरान अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालक्षेम पूछ कर उन्हें प्रशासन के द्वारा मिलने वाले अनुदान दिलाने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवारों को हमारी तरफ हर संभव मदद मिलेगी। इस दौरान तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के मुखिया गणेशी प्रसाद मंडल, सरपंच विष्णु देव शर्मा, पंचायत समिति सदस्या चांदनी देवी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बौद्ध नारायण दास के अलावे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button