बिहार

नावगछिया के लाल आदित्य आनंद बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 2025 में AIR-225 हासिल कर रचा इतिहास

नवगछिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-1) 2025 में नवगछिया के होनहार युवक आदित्य आनंद ने ऑल इंडिया रैंक 225 प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ ही आदित्य का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना साकार हो गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल है।

आदित्य आनंद ग्राम–तेतरी, नवगछिया, जिला–भागलपुर के निवासी हैं। उनके पिता शशि भूषण चौधरी, पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं। आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल बीहट (बेगूसराय) में हुई, जहां से उनके अनुशासन और मेहनत की नींव पड़ी।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आदित्य ने 10वीं की पढ़ाई DAV पब्लिक स्कूल, HFC बरौनी से (सत्र 2017–18), 12वीं की पढ़ाई सेंट पॉल स्कूल, तेघड़ा से (सत्र 2019–20) पूरी की।
इसके बाद उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से भूगोल ऑनर्स में स्नातक की डिग्री (2020–2023) प्राप्त की।

चौथे प्रयास में मिली सफलता
आदित्य आनंद की सफलता संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उन्होंने तीन बार CDS की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन अंतिम मेरिट सूची में स्थान नहीं मिल पाया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा।
चौथे प्रयास में प्रयागराज स्थित 14 SSB बोर्ड से रिकमेंडेशन मिलने के बाद अंतिम मेरिट सूची में AIR-225 के साथ उनका चयन सुनिश्चित हुआ।

img 20251230 wa00264844840959167005938

लंबी और कठिन चयन प्रक्रिया
गौरतलब है कि UPSC द्वारा आयोजित CDS परीक्षा की चयन प्रक्रिया लगभग एक वर्ष तक चलती है। इसमें लिखित परीक्षा के बाद पांच दिन का SSB साक्षात्कार, फिर मेडिकल परीक्षण और अंत में मेरिट सूची जारी की जाती है। आदित्य ने यह पूरी तैयारी स्व-अध्ययन (Self Study) के बल पर की।
क्षेत्र में खुशी की लहर आदित्य की इस उपलब्धि से नवगछिया, भागलपुर और बेगूसराय क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
आदित्य आनंद की सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button