भागलपुर

जेडआरयूसीसी सदस्य सरवन जी बाजोरिया डीआरयूसी अभिषेक जैन ने भागलपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण|

जेडआरयूसीसी सदस्य सरवन जी बाजोरिया ने भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक बातें स्टेशन अधीक्षक को बताएं। क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य सरवन जी बाजोरिया ने रेलवे परिसर में रेलवे स्टेशन पर बनी जीआरपी चौकी का भी निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह ने सरवन जी बाजोरिया को रेलवे स्टाफ से यात्रियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक से प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम को रेलवे स्टेशन पर अच्छे तरीके से चलाए जाने की बात की और स्टेशन की अच्छी सफाई रखने के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ट्रेनों के संचालन व स्टेशन पर सुविधाओं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है ।

जेडआरयूसीसी सदस्य अभिषेक जैन में यात्रियों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं ।उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुए। स्टेशन अधीक्षक समर सिंह ने व्हीलचेयर के लिए डीआरसीसी सदस्य अभिषेक जैन से निवेदन किया कि यात्रियों के हित के लिए 4 व्हीलचेयर आप लोग के तरफ से यदि हो जाए तो यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रतीक्षालय की साफ-सफाई की व्यवस्था देख कर अभिषेक जैन काफी प्रसन्न हुए। अभिषेक जैन ने स्टेशन अधीक्षक को साफ सफाई की व्यवस्था के लिए बधाई दी और कहा कि मालदा डिविजन में भागलपुर स्टेशन को नंबर वन हमेशा हमें रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button