खगड़िया बेगूसराय MLC चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की हुई जीत

IMG 20220408 WA0005

श्रवण आकाश, (खगड़िया) की कलम से

खगड़िया बेगूसराय एम.एल.सी चुनाव मतगणना का परिणाम हुआ घोषित। जिसमें खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता के भूतपूर्व विधायक सह भुत पुर्व परिवहन मंत्री आर.एन सिंह उर्फ रामानंद सिंह के प्रथम सुपुत्र और परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के बड़े भाई और कांग्रेश प्रत्याशी राजीव कुमार हुए विजई। बताते चलें कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात जी जान लगाकर अर्थात काफी मेहनत रंग लाई। जिसके बदौलत भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार और आरजेडी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव को भारी मतों से पराजित कर कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार ने अपनी जीत हासिल की।

IMG 20220408 WA0001

जानकारी के अनुसार चुनावी मतगणना में मनोहर कुमार यादव को 1289 मत हीं प्राप्त हुआ और भाजपा प्रत्याशी रजनीश कुमार को 1952 मत विशेष प्राप्त हुई और वही इसके जवाब में राजीव कुमार को पंचायत प्रतिनिधियों के आशीर्वाद से और कार्यकर्ताओं और समर्थकों की असीम सहयोग के बदौलत 2487 मत हासिल हुए। जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार 535 मतों से अधिकारी घोषणा से विजई घोषित कर दिए गए। जिसके कारण खगड़िया बेगूसराय जदयू और कांग्रेस समर्थकों में काफी प्रशन्नता नजर आई हुई हैं। वर्तमान समय में चारों ओर कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार और जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने नाम से जिन्दाबाद जिन्दाबाद की गुंज से इलाके गुंजायमान हो चुकी हैं। इतना ही नहीं समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी जैसे पटाखे और राकेट भी खुब छोड़े जा रहें हैं।

IMG 20220408 WA0004

बताते चलें कि खगड़िया बेगूसराय स्थानीय निकाय के एमएलसी पद पर कब्जा जमाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार ने पहली बार में ही बाजी मारी है। जिसके कारण इस ऐतिहासिक जीत के साथी राजीव कुमार और डॉ संजीव कुमार दो अलग-अलग सदन में बैठेंगे। साथ ही साथ बताते आपको ज्ञात हों कि पूर्व चुनाव में डॉक्टर संजीव कुमार एम.एल.सी चुनाव में अपने निकटवर्ती रजनीश कुमार से पराजय हुए थे। जिसको लेकर इस बार के चुनाव में नवनिर्वाचित विधान पार्षद राजीव कुमार ने अपने छोटे भाई की हार का बदला भारी मतों से विजई होकर निवर्तमान एमएलसी रजनीश कुमार से लिया।

IMG 20220408 WA0003 1
IMG 20220309 WA0010 8

वही पंचायत प्रतिनिधियों व मतदाताओं के चेहरे पर इन दिनों खुशियों की लहर फैली हुई हैं और इस खुशी की वजह कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कुमार की जीत ही नहीं, बल्कि सभी पंचायतों के मानदेय व मासिक वेतन में बढ़ोतरी और उनके छोटे भाई डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा जनप्रतिनिधियों की मांग विधानसभा में उठाने से हैं। अंततः बताते चलें कि नवनिर्वाचित विधान पार्षद राजीव कुमार पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता हैं। वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राजीव कुमार ने बताया कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को दिल की गहराई से नमन करते हैं और सेवा का मौका देने के लिए का आभार व्यक्त करते हैं। विशेष रूप से मैं अपने पिताजी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री राम प्रसाद सिंह, हमारी माताजी स्वर्गीय बिंदु सिंह और छोटे भाई छोटे डॉक्टर संजीव कुमार उन सबों का आशीर्वाद सहयोग मुझे प्राप्त था। जिसके बदौलत मैं आज यह सफलता प्राप्त हुई हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों ने मुझे काम करने का मौका दिया है। मैं हर क्षण, हर पल सेवा में समर्पित रहुंगा। मेरी पूरी कोशिश रहेगी प्रथम सत्र में ही मुझे मौका मिलेगा, तो जनप्रतिनिधियों के हितों से जुड़े मुद्दा उठाएंगे और मैं मुझे आशा विश्वास है कि बिहार सरकार इस मुद्दे से जुड़े गी और मुझे विश्वास है कि जनप्रतिनिधि और खगड़िया बेगूसराय जिला के समस्त जनताओं की सेवा करने में कामयाब रहुंगा।

IMG 20220408 WA0007 1

अंततः कांग्रेस प्रत्याशी व नवनिर्वाचित विधान पार्षद राजीव कुमार की सभी समर्थकों द्वारा क्षेत्र भ्रमण की जा रहीं हैं. जो इलाके के सभी क्षेत्रों को जाएगी. वर्तमान समय में नवनिर्वाचित विधान पार्षद एम. एल. सी राजीव कुमार को विभिन्न नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *