भागलपुर

नवगछिया जीरोमाइल पार्क में किया पौधारोपण ।। Inquilabindia

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत अभियान नवगछिया नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर जेम्स फाइटर के नेतृत्व में नवगछिया जीरोमाइल पार्क पर पौधारोपण किया गया। जिसमें ब्रांड एंबेस्डर जेम्स फाइटर ने नवगछिया नगर परिषद के तमाम लोगों से अपील किया और कहा, अपने आसपास हर एक लोग पौधा लगाएं साथ ही अपने घर तथा आसपास जगहों पर साफ सुथरा रखें। कूड़े-कचरे को सही स्थान पर रखें ताकि सफाई कर्मचारी अच्छे से कार्य कर सके। नवगछिया शहर को अच्छा पर्यावरण मिले। नवगछिया शहर के छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा, कोई भी कागज प्लास्टिक को उचित स्थान पर रखें। इस कार्य के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, सिटी मैनेजर अजहर हुसैन, मिशन प्रबंधक रंजीत कुमार, संदीप कुमार आदि ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button