भागलपुर

बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के द्वारा का.कपिलदेव यादव को श्रद्धांजलि दीया गया।।

भागलपुर :ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक के बिहार प्रदेश महामंत्री का.कपिलदेव यादव का गत दिनों निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन भागलपुर अंचल द्वारा स्थानीय डीवीसी कार्यालय परिसर मायागंज में एक श्रद्धांजलि-सह- संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दिवंगत नेता कॉ.कपिलदेव यादव के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई ।इस अवसर पर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया । शोक प्रस्ताव में कहा गया कि” कामरेड कपिल देव यादव मजदूरों के महान नेता थे । वह एटक बिहार राज्य के महामंत्री थे।वे बिहार स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री भी थे।उन्होंने बिजली मजदूरों एवं अन्य तक तबके के मजदूरों के शोषण – दमन के खिलाफ जीवन भर लड़ते रहे । हंसमुख और मृदुभाषी कामरेड कपिलदेव यादव एक कुशल संगठन करता भी थे । वे विचार से वामपंथी थे। फिलहाल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य भी थे । उनके निधन से यूनियन एवं मजदूर आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है ।
इस अवसर पर एटक के जिला महासचिव डॉ . सुधीर शर्मा यूनियन के संरक्षक उदयकांत झा, अंचल सचिव वीरेंद्र नारायण सिंह, केंद्रीय यूनियन के कार्यालय सचिव जयप्रकाश दास, यूनियन के प्रमंडलीय अध्यक्ष बनारसी पौदार ,क्षेत्रीय परिषद के संयुक्त सचिव राजेश कुमार यादव, कार्यालय सचिव विनय पंडित के अलावे आलोक ठाकुर, गौतम वत्स,शैलेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, रोहित कुमार झा ,श्याम तिवारी, समीरा खातून, अजमत फातिमा, प्रमोद कुमार प्रवीण,नवल किशोर भगत, संजय सरदार सहित सैकड़ों बिजली मजदूर उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button