भागलपुर

BJP के नेताओं ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक।। InquilabIndia

देशवासियों के दिलों में बसने वाले, युवाओं के प्रेरणा स्रोत मिल्खा सिंह के निधन से भागलपुर भाजपा कार्यकर्त्ता आहत महसूस कर रहा है। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि रोम ओलंपिक से लेकर राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में उन्होंने देश को अनेकों पदक दिला कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आज रूक गया मिल्खा!!


रूकना तो एक दिन सबको है परन्तु किसी के रूक जाने पर लोग कहें कि यह रूक क्यों गया तब आप मान सकते हैं कि आप कभी चलते भी थे और कभी जिए भी थे। जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मन, वचन और कर्म से प्रतिबद्ध होने का जो संदेश मिल्खा जी से मिला, उसे सदैव याद रखा जाएगा।


धार्मिक अतिवादियों के हाथ व्यक्तिगत रूप से अपना सब कुछ खो देने और पलायन की भयंकर त्रासदी सहने के बावजूद भी इंसान क्या कुछ कर सकता है, “मिल्खा” नाम इसका जीता जागता उदाहरण है।
धार्मिक आधार पर देश का विभाजन और विपरीत आस्था वाले सनातनियों से नफरत और उन पर अत्याचार करने की गलत मानसिकता के कारण उनकी हत्या, माॅ-बहिनों के साथ दुराचार के पश्चात हिन्दू व सिख सनातनियों को पलायन पर मजबूर कर दिया गया। मिल्खा यह त्रासदी झेलने वालों में से एक थे। मिल्खा सिंह के निधन से जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, पवन मिश्रा, श्यामल किशोर मिश्रा, विपुल सिंह, रौशन सिंह, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, मुकुल प्रियदर्शी, आशुतोष कुमार ढिल्लू, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, विकास कर्ण, बद्री प्रसाद मंडल, राजीव तिवारी, सुधांशु भूषण तिवारी, अभय बर्मन, अभय कुमार घोष सोनू, रुबी दास, जिया गोस्वामी, प्रीती शेखर, बबिता मिश्रा, पंकज सिंह शशि मोदी गौरव दास सुधीर भगत, चंदन पांडेय, राज किशोर गुप्ता, अजीत गुप्ता, प्रशांत विक्रम, शरद सलारपुरिया, संजीव कुमार, प्रिंस मंडल, आदित्य पांडेय, चंदन ठाकुर, ठाकुर मोहित सिंह, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, प्रभाकर झा, मानस सिंह, शुभम मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, नवीन चिंटू, बिनोद कुमार, सोमनाथ शर्मा समेत भागलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button