भागलपुर

अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, दो महिला की मौत, एक कि हालत गंभीर ।। Inquilabindia

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जगतपुर के समीप शनिवार की शाम 5:40 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को सामने से धक्का मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वही दूसरी महिला का इलाज के क्रम में मायागंज अस्पताल भागलपुर में मौत हो गया। जबकि मोटरसाइकिल सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान खरीक के नदी थाना क्षेत्र के भवनपुरा गाँव निवासी इंद्रदेव मंडल की पत्नी पुनम देवी 40 वर्ष और पुनम देवी की मौसी खगरिया जिले के पौरा थाना क्षेत्र के शहरौन निवासी श्रीकांत सिंह की पत्नी बिमला देवी 60 वर्ष की मायागंज अस्पताल में ईलाज के क्रम में हो गया। वही मोटरसाइकिल चालक मधेपुरा जिले के पुरैनी निवासी चंदन कुमार 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार भागलपुर से बिमला देवी का ईलाज कराकर भवनपुरा लौट रहे थे। वही जगतपुर के समीप सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन का शिकार हो गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक भागने में सफल रहा। वही हादसे के वक्त बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भागलपुर से लौट रहे थे सड़क पर घटना देख दोनों घायल चंदन और बिमला देवी को उठाकर अपनी गाड़ी से मायागंज अस्पताल इलाज के लिए भेजा और स्थानिय परबत्ता थाना पुलिस को सूचना दिया गया।

मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने मृतक महिला पुनम देवी के शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि इधर घायल महिला बिमला देवी मायागंज अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर देर शाम मृतक के घरवाले अस्पताल पहुंच चुके थे।

मृतक महिला बिमला देवी, पुनम देवी की मौसी थी। दोनो पुरैनी निवासी चंदन कुमार 35 वर्ष साथ भागलपुर से इलाज कराकर भवनपुरा लौट रहे थे। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button