उत्तरप्रदेशराजनीति

मतगणना स्थल पर लगे जैमर ,समाजवादी पार्टी ने की चुनाव आयोग से मांग ।

मतगणना स्थल पर लगे जैमर , समाजवादी पार्टी ने की चुनाव आयोग से मांग ।

लखनऊ । एग्जिट पोल ने चुनाव के परिणाम की रूप रेखा कुछ हद तक रख दी इसके बाद आज समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. ये शिकायत ईवीएम सुरक्षा को लेकर है।

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की और पत्र लिखा, समाजवादी पार्टी ने आयोग को शिकायती पत्र भेजा और मतगणना स्थल पर जैमर लगाए जाने की बात चुनाव आयोग से कही. सपा का कहना है कि समस्त जनपदों में मोबाइल जैमर लगाए जिससे मोबाइल का दुरुपयोग,हैकिंग रोकी जा सके. ये पत्र नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा है।

इसे भी पढ़े….किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) क्या है? Best KCC ऑनलाइन कैसे करे 2021 ?

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी लगातार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर लगातार मैदान में है कई जगहों पर सपा के कार्यकर्त्ता स्ट्रांग रूम के बाहर दिन रात डटे हुए हैं. बताते चलें कि प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा मतदान संपन्न हुए हैं जिसके बाद सारी एवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में रखी गयी है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी लगातार प्रशासन द्वारा हो रही है लेकिन सपा के कार्यकर्ता भी लगातार स्ट्रांगरूम के बाहर हैं।

मतगणना स्थल पर लगे जैमर

मतगणना स्थल पर लगे जैमर , समाजवादी पार्टी ने की चुनाव आयोग से मांग ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) में छह चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है, 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसी बीच समाजवादी पार्टी (samajwadi party) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के लिए ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी,

पूर्व मंत्री मनोज पांडे और केके श्रीवास्तव ने ज्ञापन देकर मांग की है कि मतगणना स्थल पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। वहीं सपा की इस मांग पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा अब समाजवादी पार्टी कहीं यह डिमांड न कर दे कि मतगणना स्थलों पर हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट (high court supreme court) के जज भी तैनात किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button