भागलपुर

बिहपुर में जदयू नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर शरद यादव को दी श्रद्धांजलि ।।

बिहपुर में जदयू नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर शरद यादव को दी श्रद्धांजलि ।।

नवगछिया। बिहपुर डाक बंगला मैदान में सोमवार को बिहपुर प्रखंड जदयू नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्ष्ज्ञता कर रहे वासुदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि शरद यादव के निधन से एक महान समाजवादी राजनीतिक युग का अंत हो गया है। डॉ लोहिया के विचारों पर चलने वाले वे महान समाजवादी नेता थे। वे अपने राजनीतिक जीवन में सदैव शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। जदयू नेता राजनीति सिंह, सुनील चौधरी, रघुनाथ दास व विजयचंद्र चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शरद यादव के अचानक चले जाने से समाजवादी आंदोलन को एक बड़ी क्षति पहुंची है।

वे भारतीय राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर थे। इस मौके पर महेश्वर दास, शैलेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र पटेल, श्रीनंदन दास, प्रमोद चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, विजय पासवान, कलीम खां, रामानंद पोद्दार, जेपी सिंह व सुरेश पंडित आदि ने स्व शरद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उनके निधन को सभी ने समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button