भागलपुर

924.57 लीटर मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

नवगछिया । मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 747.2 लीटर कफ सीरप एवं 177.37 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रयुक्त दो वाहनों को जब्त कर लिया गया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 25 मार्च को अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण तथा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 जीरोमाइल के समीप एक बोलेरो पिकअप वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 50 कार्टन में कुल 747.2 लीटर कफ सीरप बरामद किया गया। मौके से चालक नितीश कुमार (पिता-विजय पासवान), निवासी-हरदास बिगहा, थाना-खुसरूपुर, जिला-पटना को गिरफ्तार कर लिया गया।


इसी क्रम में रंगरा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एक टोटो वाहन से 177.37 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में चालक परशुराम मंडल (पिता-कमलेश्वरी मंडल), निवासी-ज्ञानीदास टोला, थाना-रंगरा, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित थानों में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button